मुरैना नगर: करहधाम पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों का तांडव, हूटर बजाते पहुंचे दबंग, कर्मचारी से मारपीट, CCTV में कैद
मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में करहधाम पेट्रोल पंप पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार में हूटर बजाते हथियारबंद बदमाश पहुंचे और कर्मचारी से मारपीट करने लगे। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन अब तक पुलिस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही।