अकबरपुर: श्यामपुर गजनेर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, तीसरा घायल
रनिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गजनेर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार तीन लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि तीसरा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम गोलू उर्फ छोटू है, घायलों के नाम सूरज सिंह व रामकिशोर है।