धमतरी: पिकअप की ठोकर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, थाना में मामला दर्ज
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के बनियापारा निवासी सुरेश मोटवानी ग्राम पुरुष स्थित अपने दुकान से 9 जून को वापस स्कूटी से आ रहा था। तभी श्यामतराई के पास पिकअप वाहन चालक ने उसे ठोकर मार दिया। इस वह हादसे में भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। वहीं अस्पताल से आने के बाद आज शुक्रवार को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।