दुधि: नशे में धुत युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, गंभीर घायल, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली तहरिया टोला निवासी 35 वर्षीय मुन्ना पुत्र कामेश्वर, शनिवार शाम करीब 4 बजे बाइक से घर लौटते समय महुअरिया रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे गेट के पास हादसे का शिकार हो गए। नशे की हालत में बाइक के अचानक अनियंत्रित होकर गिरने से उन्हें सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।