डीग: पुलिस लाइन में एसपी ने जवानों के साथ खेली वॉलीबॉल, दिया फिटनेस और टीमवर्क का संदेश
Deeg, Bharatpur | May 28, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों और जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलकर पुलिस बल को फिटनेस और टीम भावना का संदेश दिया। भरतपुर रोड स्थित पुलिस लाइन में आयोजित इस खेल गतिविधि के दौरान एसपी खुद मैदान में उतरे, जिससे जवानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।