पदमपुर: बीझबायला से बाइक चोरी के मामले में घमुडवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया चोरी का मुकदमा
पदमपुर के बीझबायला से बाइक चोरी हो गई इस मामले में घमुडवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम 5:00 बजे लीलू ने थाने में हाजिर होकर बताया। कि वह किसी कार्य के चलते बींझबायला के बाजार में आया था इस दौरान उसने अपनी बाइक खड़ी की थी जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया।