आलमनगर: आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किया सड़क जाम, बाजार भी कराया बंद
विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच इंडिया गठबंधन के एक मंच से कार्यकर्ता के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में जहां सड़क जाम कराया गया वहीं मुख्य बाजार की सभी दुकानों को घूम-घूम कर बंद कराया गया।