आलमनगर: आलमनगर मुख्यालय में बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष की मनाई गई जयंती
आलमनगर नगर पंचायत मुख्यालय में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री हिंदी राजभाषा के अध्यक्ष स्वर्गीय विद्याकर कवि की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित तमाम वक्ताओं ने स्वर्गीय कवि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।