शनिवार को गुप्तगंगा यात्री सदन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 46वां प्रांत अधिवेशन आयोजित हुआ। दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. क्षमा मैत्रे ने अध्यक्षता की और वीरेंद्र सिंह सोलंकी विशिष्ट अतिथि रहे। शांता कुमार ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र और व्यक्तित्व निर्माण की प्रमुख धुरी है।