मुखबिर की सूचना पर बेटमा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम मेटबाड़ा में 47 पेटियां अवैध शराब सहित एक कार जप्त की और आरोपी अजय पंवार को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मीना कर्णावत ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने शराब कहां से लाई और किसे सप्लाई करने वाला था। जब्त शराब की कीमत 2 लाख 12 हजार और कार की कीमत ₹5 लाख बताई जा रही है।