बनखेड़ी। नर्मदापुरम-करेली मार्ग के प्रस्तावित नए अलाइनमेंट को लेकर बनखेड़ी में विरोध तेज हो गया है। नगर व्यापारी संघ एवं स्थानीय नागरिकों ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को ज्ञापन भेजकर मार्ग को बनखेड़ी टाउन से 8 किलोमीटर दूर ले जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराई है।