ग्वालियर गिर्द: नवविवाहिता पति से बोली 5 लाख दो वरना "नीले ड्रम" में पैक कर दूंगी!
ढाई महीने पहले शादी रचाने वाला युवक अपनी पत्नी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंचा।राहुल ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उससे 5 लाख की मांग कर रही है न देने पर उसे "नीले ड्रम" में पैक करने की धमकी दे रही है।मुगलपुरा के रहने वाले राहुल ने बताया कि इसी साल 14 अप्रैल को उसकी शादी शिवपुरी जिले की राखी से उसकी शादी हुई थी।