नारायणपुर: सड़क हादसे में हाइवा चालक और खलासी जख्मी, मायागंज रेफर
नारायणपुर में एनएच-31 पर भगवान पेट्रोल पंप के पास गुरुवार अल सुबह खाली हाइवा ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक सोमाय हांसदा (27) और खलासी रामलाल मरांडी (19) जख्मी हो गये। दोनों को नारायणपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।