भिंड नगर: सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कार्य का नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को अच्छा काम करने के दिए निर्देश
भिंड। शहर की सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुरानी गल्ला मंडी के सामने पहुंचे और चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। और ठेकेदार को अच्छे काम के निर्देश दिए