जाले: कमतौल थाना की बड़ी कार्रवाई: दरभंगा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Jale, Darbhanga | Sep 28, 2025 SSP के निर्देशन में दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कमतौल थाना कांड संख्या–203/25 में दर्ज पॉक्सो एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त संजीव कुमार, पिता स्वर्गीय मग्नेश्वर झा, ग्राम–हरिहरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कमतौल थाना पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।