जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक कर शिकायतों के सुधार पर जोर दिया
जांजगीर चांपा के कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ पात्रों तक पहुंचाने और आगामी धान खरीदी तैयारियों की समीक्षा भी की।