रादौर: शहीदों के सम्मान में आज रादौर के मेंन बाजार से निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों के साथ कई लोगों ने लिया हिस्सा।
रादौर के में बाजार से आज तिरंगा यात्रा निकाली गई शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा शहीद उधम सिंह कंबोज धर्मशाला से शुरू हुई और रादौर के मुख्य बाजारों से होती हुई निकली। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और वंदे मातरम व भारत माता के जयकारों से रादौर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया ।