रादौर: रादौर के दामला के पास हुआ एक कार का एक्सीडेंट , 3 घंटे सड़क के बीचों बीच खड़ी रही कार ।
रादौर के दामला के पास अभी कुछ ही देर पहले एक कार का एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद कार का स्टेरिंग लॉक हो गया और कार चालक इसे सड़क के बीचों बीच खड़ा कर गायब हो गया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग रहा । आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी और पुलिस ने आकर कार को साइड करवाया, लेकिन अभी यह पता नहीं चला कि कार किसकी है ।