रादौर: रादौर के पास सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर कॉवडीयों ने लगाया जाम। पुलिस ने समझा कर खुलवाया जाम।
बस की टक्कर लगने से एक कांवरियो का जल गिर गया, जिसके बाद कावड़िये गुस्से में आ गए और उन्होंने आज रादौर के पास सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मुश्क्त के बाद कॉवडीयों को समझ कर जाम को खुलवाया। जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई ।