झांसी: कोटखेरा गांव में बैंक कर्मियों ने 500 मीटर तैरकर 2 किलोमीटर दूर से बहकर आ रही दो गायों की जान बचाई
Jhansi, Jhansi | Dec 10, 2024 मामला रक्सा थाना क्षेत्र से निकली राजघाट नहर का है। जहां पर एक गाय और उसका बछड़ा बहकर दो किलोमीटर दूर से आ रहा था, बैंक के 2 बैंक कर्मचारी नहर के पास से जा रहे थे, तभी उनकी नजर नहर में बह रही गाय और उसके बछड़े पर पड़ी, तो उन्होंने आगे गाड़ी रोक ली और ग्रामीणों को बताया कि नहर में दो गाय वहकर आ रही हैं, रेस्क्यू कर दोनों गाय को बाहर निकाला गया।