मेहदावल: धर्मसिंहवा कस्बा व मुसहरा के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी त्योहारों को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने की पैदल गश्त
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के धर्मसिंहवा कस्बा व मुसहरा में आगामी त्योहारो होली, रमजान के दृष्टिगत को लेकर आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु शनिवार दोपहर 3:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गस्त किया है। वहीं लोगों से अपील किया गया कि आप लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए।