मानसी: मानसी बाजार में रोजाना जाम से लोग बेहाल, अतिक्रमण हटने के बाद फिर सड़क किनारे सजी दुकानें
Mansi, Khagaria | Apr 25, 2026 जिले के नगर पंचायत मानसी स्थित मानसी बाजार में इन दिनों हर दिन जाम की समस्या से आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आधा दर्जन बार हो चुकी है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अतिक्रमण हटते ही दोबारा सड़क किनारे दुकानें सजने लगती हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। शनिवार शाम 4:00 बजे को