शाजापुर: बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री मंत्र से गूंजा शाजापुर, जिले के हजारों घरों में हुए यज्ञ
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित “गृहे-गृहे यज्ञ एवं गायत्री उपासना” अभियान के तहत आज शुक्रवार क़ो शाजापुर नगर के सैकड़ों घरों सहित जिले के हजारों परिवारों में सामूहिक रूप से गायत्री यज्ञ संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की.