हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने गरीब परिवार के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
Raebareli, Raebareli | Apr 20, 2026
20अप्रैल202हरचंदपुर में भीषण आग से गरीब परिवार तबाह, सपा विधायक राहुल लोधी ने बढ़ाया मदद का हाथ।विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर के ग्राम सभा दूलाराय गढ़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निवासी बच्चू लाल लोधी के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान, नकदी, कपड़े और वर्षों की मेहनत से बना आशियाना जलकर पूरी तरह राख हो गया।