औरैया: जरूरतमंद काजल के विवाह में आई 'एक विचित्र पहल', गृहस्थी का सामान और आर्थिक सहयोग दिया गया
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में मदद के लिए समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति ने सराहनीय पहल करते हुए गृहस्थी का सामान और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सहायता मिलने से परिवार के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोहल्ला दयालपुर निवासी संजय वाथम मंडी समिति में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री काजल का विवाह 13 जून को कानपुर देहात के