आगरा: आगरा में एमडी तस्करी का भंडाफोड़, गुरु का ताल के पास से ₹1 करोड़ के ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
आगरा में CP और DCP के नेतृत्व में ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाई जा रही MD ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने सिकंदरा क्षेत्र से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नेटवर्क की तलाश जारी है।