जौनपुर: बंजारेपुर उत्तरी में चेयरमैन सीतामनी ने सार्वजनिक शौचालय का किया लोकार्पण
नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के वार्ड संख्या 9 बंजारेपुर उत्तरी में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का गुरुवार को दोपहर लगभग 1 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी दिनेश सोनकर ने लोकार्पण किया। उपडाकघर और यूनियन बैंक की शाखा के पास बने इस सार्वजनिक शौचालय से लोगों को काफी सुविधा होगी