जौनपुर: समाधगंज भवानीपुर मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की हुई मौत
सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समाधगंज भवानीपुर मोड़ पर बुधवार को लगभग दोपहर 1 बजे बाइक और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरभकुमार (निवासी मतरी, मथुरा), श्वेता कुमारी (निवासी टेकरी, सिकरारा) तथा रामपाल (निवासी चक इंग्लिश हसनपुर, सिकरारा) के रूप में हुई है।