दतिया नगर: पीताम्बरा मंदिर के उत्तर गेट के पास एक व्यक्ति ने युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने थाना कोतवाली में दर्ज कराया मामला
मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में डीएसआर जारी कर जानकारी दी कि पीताम्बरा मंदिर के उत्तर गेट के पास एक व्यक्ति ने ब्रजेश के साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत ब्रजेश ने थाना कोतवाली में जाकर की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रजेश पुत्र बादाम पाल उम्र 25 वर्ष निवासी नरेटा, पीतांबरा माई के दर्शन करने दतिया आया हुआ था।