कटंगी: मंडी में ‘प्रवेश पर्ची’ के नाम पर अवैध वसूली
किसानों के विरोध पर रुकी उगाही, स्टाफ की कमी बनी बहाना’
बालाघाट जिले की कृषि उपज मंडी कटंगी में किसानों से प्रवेश पर्ची यानी गेट पास के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब कुछ जागरूक किसानों से मंडी कर्मचारियों ने प्रति ढेर 5 रुपये लेकर पर्ची थमाई, तो पूरा मामला उजागर हो गया। हैरानी की बात यह रही कि किसानों को दी गई पर्ची पर ‘प्रवेश शुल्क शून्य’ अंकित था। इसके बाद किसानों ने ह