अनूपगढ़: अनूपगढ़ नगर पालिका की टीम ने मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटवाया
अनूपगढ़ नगर पालिका टीम के द्वारा मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने से बाजार में हड़कम्प मच गया। नगरपालिका के एसआई कपिल जावा ने आज बुधवार शाम 5:30 बजे बताया कि अधिशासी अधिकारी अभय कुमार मीणा के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।