ओरमांझी: बीआईटी मेसरा स्थित रुदिया जंगल में पाइपलाइन कार्य का विरोध, ग्रामीणों ने काम रुकवाय
बीआईटी मेसरा स्थित रुदिया जंगल में पाइपलाइन कार्य का विरोध किया जा रहा है और ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल में खुदाई और पेड़ों की कटाई बिना ग्राम सभा की अनुमति के की जा रही है। वहीं प्रशासन का दावा है कि वन विभाग की एनओसी और ग्राम सभा की सहमति के बाद ही कार्य शुरू किया गया है ।