पनागर: बेशकीमती सरकारी जमीन पर रसूखदारों का 'राज', ज्ञापन देकर थक गए ग्रामीण पर नहीं टूटी अफसरों की नींद
बरेला के हिनोतिया और पिंडरई गांवों में इन दिनों भू-माफियाओं और रसूखदारों के हौसले बुलंद हैं, जो प्रशासनिक मिलीभगत या उदासीनता के चलते करोड़ों की बेशकीमती शासकीय भूमि को धड़ल्ले से निगल रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीण इस खुलेआम हो रही लूट के खिलाफ चुप नहीं बैठे; उन्होंने एकजुट होकर तहसीलदार से लेकर जिला कलेक्टर और संभागीय कमिश्नर तक की