धौरहरा: ईसानगर थाना क्षेत्र में ट्रक और मैजिक की भिड़ंत में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, जिला अधिकारी ने की पुष्टि
लखीमपुर खीरी जिले में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही आठ लोगों की हुई थी वहीं जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि किया है।