सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में किराना व्यापारी की हत्या, 2-3 संदिग्ध हिरासत में, पुलिस चोरी और आंतरिक संबंधों के पहलुओं पर कर रही जांच
सुल्तानपुर के कादीपुर में एक किराना व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस दो मुख्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह वारदात चोरी के इरादे से आए लोगों ने अंजाम दी, जिन्होंने पहचान उजागर होने के डर से व्यापारी की हत्या कर दी, या फिर इसका संबंध किसी आंतरिक विवाद से है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो से तीन संदिग्धों को ह