सुल्तानपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में स्कूल प्रबंधक पर FIR, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, SO ने पीड़ित परिवार पर ही लिखी
सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। गुरुवार रात 10 बजे कोर्ट के आदेश के बाद स्कूल प्रबंधक गंगा प्रसाद चौबे समेत कई लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना 28 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे की है। एक गांव की 16 वर्षीय पीड़िता शौच के लिए जा रही थी।