अररिया: अररिया में 2 गैस एजेंसियों की जांच, जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता
Araria, Araria | May 31, 2026 जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला अंतर्गत 02 गैस एजेंसियों की जांच की गई। छापेमारी के दौरान सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण पाया गया तथा कहीं भी गैस की कमी की स्थिति नहीं मिली। वहीं जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है।