गोला: गोला इलाके में सरयू नदी में डूबे 17 साल के प्रिंस का 24 घंटे बाद मिला शव, घर में मचा कोहराम
गोला थाना क्षेत्र में सरयू नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर प्रिंस शुक्ला का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने गोडियाना घाट के पास सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि प्रिंस मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ नऊवाबाबा की कूटी के पास नदी में नहाने गया था। इसी दौरान सरयू नदी के तेज बहाव में वह गहरे पानी मे चला गया था।