देवबंद: देवबंद में सिद्धपीठ माँ त्रिपुर बाला सुंदरी मेले का भव्य शुभारंभ, मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
देवबंद नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सिद्धपीठ माँ त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के ऐतिहासिक मेले का बुधवार दोपहर 12 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन देवबंद विधायक एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने माँ त्रिपुर बाला सुंदरी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना