सांगानेर: सांगानेर इलाके में ट्रैक्टर ट्राली का टायर फटने से युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द
जयपुर के सांगानेर इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से एक युवक की मौत मौत का मामला सामने आया है। टायर फटने पर लोहे का कवर उखड़कर 10 फीट दूर पैदल जा रहे युवक के सिर में जा लगा, जिससे युवक का सिर फट गया। दरअसल घटना सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में वाटिका सिटी की है। सूचना पर मौके पर पहुंची सांगानेर सदर थाना पुलिस ने लहूलुहान युवक को अस्पताल भिजवाया।