टोंक: जिला स्पेशल टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 व्यक्तियों को सट्टा खेलते पकड़ा, ₹14125 नगद और 10 मोबाइल किए ज़ब्त
Tonk, Tonk | Mar 31, 2026 टोंक जिला स्पेशल टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर 10 व्यक्तियों को सट्टा पर्ची पर सट्टा खेलते हुए पकड़ा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14125 नगद सट्टा राशि तथा करीब ₹300000 का हिसाब व 10 मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं।