सिरसागंज क्षेत्र के मदनपुर विकास खंड परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिओम यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को उनके पक्के घर के सपने की सौगात दी गई।