रीठी: रीठी तहसील सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर मवेशियों का कब्ज़ा, हादसों को खुला न्योता
Rithi, Katni | Jun 21, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक गाय, बैल और छोटे-छोटे बछड़े सड़क पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।