मुरादाबाद: मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाइवे पर तेज रफ़्तार अनियंत्रित होकर कार खंबे से टकराई 4 की मौके पर मौत 2 गम्भीर रूप से घायल
उत्तराखंड के दहरादून से मुरादाबाद आ रहे एक परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए है। पुलिस के मुताबिक़ हादसे में कार में सवार पंकज रस्तौगी, आरती रस्तौगी, संगीता रस्तौगी, आशिका रस्तौगी की मौत हो गई, जबकि मानवी और अतुल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है।