मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तारः एसपी देहात
भोजपुर थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी गई है। वहीं मौके से एक आरोपी अनीस पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात संदीप ने इसे लेकर जानकारी दी है। पुलिस ने मौके से 9 तमंचे/बंदूक, 8 नाल 12 बोर और 4 नाल 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित अन्य सामान बरामद किए हैं।