मुरादाबाद: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर एक नाम वापसी के बाद निर्दलीय सहित 12 उम्मीदवार मैदान में
लोकसभा चुनाव में आज यानी 30 मार्च को नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। दोपहर 3 बजे तक वकी राशिद प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है। लोकसभा सीट की बात करें तो यहां मैदान में 12 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा के सर्वेश सिंह, बसपा के इरफान सैफी, सपा की रुचि वीरा, अपना हक पार्टी से अजय यादव,भारतीय बहुजन समता पार्टी से ओंकार सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) से गंगाराम है।