डोलरिया: डोलरिया विधायक ने राधा-कृष्ण राम-जानकी मंदिर में किए दर्शन क्षेत्र की खुशहाली की कामना
गुरुवार को डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने स्थानीय राधा-कृष्ण राम-जानकी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर विधायक प्रेम शंकर वर्मा का मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।