महसी: वैसाखी अमावस्या पर शिवपुर क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी भीड़, जलाभिषेक किया गया, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में वैसाखी अमावस्या के अवसर पर शिवनगर बस्थनवा स्थित बाबा जंगली नाथ एवं रामपुर धोबियाहार के बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। मौके पर विशाल मेले का आयोजन हुआ।