अजयगढ़: बुंदेलखंड के पानी पर संकट, प्रतिबंध के बाद भी जारी बोरिंग का कारोबार
Ajaigarh, Panna | May 12, 2026 पन्ना जिले में कलेक्टर द्वारा लगाए गए बोरवेल प्रतिबंध की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। अजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहाना में पिछले दो दिनों से रात के अंधेरे में अवैध रूप से बोरवेल मशीनें चलने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग एक दर्जन से अधिक बोर मशीनों द्वारा लगातार बोरिंग की जा रही है, जबकि मशीन मालिकों के पास किसी प्रकार की व