दरभंगा: दरभंगा में सिपाही भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली शांतिपूर्ण, 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा जारी
दरभंगा में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली रविवार को 24 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हुई, जिसमें अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और जैमर के बीच परीक्षा कदाचारमुक्त रही। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस ब